enewsmp.com
Home सीधी दर्पण स्व. कुंअर अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण : वह राजनैतिक पांडित्य से परिपूर्ण थे – अवधेशानंद

स्व. कुंअर अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण : वह राजनैतिक पांडित्य से परिपूर्ण थे – अवधेशानंद

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के छोटे से गाँव चुरहट में जन्मे, राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले स्व.अर्जुन की सिंह की प्रतिमा का आज एक गरिमामयी समारोह में महा मंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महराज अनावरण किया। इस अवसर पर उनके बेटे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के पश्चात् महा मंडलेश्वर अवधेशानंद जी ने स्व. अर्जुन सिंह की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की |
स्वामी जी ने स्व. अर्जुन सिंह के पूरे जीवन काल का स्मरण करते हुये कहाकि उनके भीतर सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सद्भाव तथा अभावग्रस्त व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता अनुकरणीय है । उनकी सूझबूझ व समन्वय की क्षमता आतंकवाद से जलते पंजाब में देखने को मिली | वह दार्शनिक, दूरदर्शी होने के साथ ही राजनैतिक पांडित्य से परिपूर्ण थे | स्व. अर्जुन सिंह की प्रशासनिक दक्षता, अध्ययन शीलता व गंभीरता से परिपूर्ण राष्ट्र नायक को देश ने मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री, पंजाब का राज्यपाल व भारत सरकार के विभिन्न पदों के दायित्व निर्वहन में देख चुका है |
प्रवचन के दौरान अवधेशानंद महराज ने कहा कि कल मेरा मन अशांत,व्याकुल था और रात में नींद नही आई। सोचा कि क्या मेरा सन्यास दुर्बल है ? भागवत प्राप्ति के अनेक साधनों में एक स्मृति साधना भी है | ऐसे में सत्पुरुषों का स्मरण करना चाहिये | उनके स्मरण मात्र से सकारात्मक सोच का जन्म होता है |
स्वामी जी ने कहाकि राहुल भैया का जल्द ही विजयी रूप देखना चाहता हूं । उन्होंने कहा कि श्री राहुल का अंतःकरण निर्मल है | उनकी धार्मिक भावनाएं है वह बालक जैसे है कोई बात छुपा नही सकते। आज वह माला पहनाकर मेरा सम्मान कर रहे थे, मैने उनके गले में माला पहना कर यह अनुभूति कर रहा हूँ कि यह भगवान को समर्पित है |
आभार व्यक्त करते हुये पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि महराज और दाऊ साहब दोनों जन घंटो एक साथ बैठते रहे, लेकिन बाते सिर्फ एक-दो शब्द होती थी। आप दोनों एक दूसरे का मनोभाव पढ़ लिया करते थे ।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी सोमेश्वर सिंह की विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर स्व. अर्जुन सिंह के अनुज डा. सज्जन सिंह, राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल, आलोट विधायक मनोज चावला, पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह "बन्ना" , रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली के कांग्रेस पदाधिकारी, सर्वश्री गुरूमीत सिंह मंगू, जिला पंचायत रीवा अध्यक्ष अभय मिश्रा, तिलक राज सिंह, रूद्र प्रताप सिंह बाबा, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह भदौरिया, उमेश तिवारी, का. सुन्दर सिंह, जनपद अध्यक्ष सिहावल श्रीमान सिंह पटेल, रामपुर नैकिन के.डी.सिंह, अरविंद तिवारी, कमलेश सिंह, कुमुदनी सिंह, श्यामवती सिंह, नीलम सिंह सहित काफी संख्या में लोग रहे।सहित हजारों की संख्या में जन प्रतिनिधि व आमजन उपस्थित थे |
सोमेश्वर सिंह
कांग्रेस मिडिया प्रभारी
चुरहट

Share:

Leave a Comment

समान समाचार