enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पीएम मोदी 15 को ग्वालियर में , एसपी नवनीत ने सम्हाली सुरक्षा की कमान ....

पीएम मोदी 15 को ग्वालियर में , एसपी नवनीत ने सम्हाली सुरक्षा की कमान ....

ग्वालियर (ईन्यूज एमपी)-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 फरवरी को ग्वालियर आयेंगे। जिनके आगमन को लेकर पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने मोर्चा सम्हाल लिया है ।
हांसिल जानकारी के अनुसार श्री मोदी दोपहर 12.05 बजे वायुसेना के विशेष विमान से वायुसेना विमानतल पंहुचेंगें और 12.10 बजे सेना के हैलीकॉप्टर से झाँसी के लिए रवाना होंगे। झॉसी, होशंगाबाद (इटारसी) में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात शाम 6 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बुधवार को वायुसेना हवाईअड्डे पहुँचकर विभागीय अधिकारियों, वायुसेना के अधिकारियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार