enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश युवक की चाकू मार कर हुई हत्या.....

युवक की चाकू मार कर हुई हत्या.....

जबलपुर(ईन्यूज एमपी)-बदमाशों को छेड़छाड़ से रोकना एक चाइनीज का ठेला लगाने वाले पर भारी पड़ गया। बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान सुजीत के रुप में हुई है। वाकया मंगलवार रात का है। उसके ठेले पर कुछ लड़कियां चाइनीज खाने आईं थी। उसी दौरान कुछ युवक भी ठेले पर पहुंचे और छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ देर तक तो लकड़ियों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ गई तो उन्होंने विरोध किया और मामला बिगड़ते देख वहां से जाने लगी। ये देखकर ठेला संचालक सुजीत नाराज हो गया और उसने छेड़छाड़ कर रहे युवकों को फटकार लगाई।

बात इतनी बढ़ गई कि सुजीत और युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद युवकों ने चाकू निकाल लिया। सुजीत ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर रुप से घायल सुजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार