enewsmp.com
Home सीधी दर्पण लुरघुटी मे कुदरत का करिश्मा, भैस ने दो मुंंह वाले बच्चे को दिया जन्म....

लुरघुटी मे कुदरत का करिश्मा, भैस ने दो मुंंह वाले बच्चे को दिया जन्म....

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):-आदिवासी जनपद पंचायत कुशमी अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुरघुटी मे ललन सिंह पिता गेंदलाल सिंह के घर कुदरत का करिश्मा देखने ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि ललन सिंह ने एक भैस पाल रखा है। भैस ने मंगलवार की दरम्यानी रात तकरीबन 1 बजे बच्चे को जन्म दिया और यह बच्चा दो मुंह वाला है। हलांकि जन्म के तकरीबन 10 मिनट बाद भैस के बच्चे की मौत हो गई। लेकिन कुदरत का करिश्मा देखने अभी भी लोगों की भीड लगी है। लोग इसे ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं। 

Share:

Leave a Comment

समान समाचार