enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्‍यप्रदेश में बड़ी पुलिस सर्जरी, 35आईपीएस अधिकारियों के हुये तबादले....

मध्‍यप्रदेश में बड़ी पुलिस सर्जरी, 35आईपीएस अधिकारियों के हुये तबादले....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। तबादलों से सात जिलों देवास, कटनी, होशगाबाद, दतिया, नरसिंहपुर, हरदा और आगर मालवा के एसपी प्रभावित हुए हैं।

वहीं, इंदौर शहर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा को हटाकर रूचिवर्धन मिश्रा की पदस्थापना की गई है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी एमआर कृष्णा को अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन बनाया है। वे इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ी सर्जरी करते हुए मैदानी अफसरों की पदस्थापना में बदलाव किया है। हालांकि, इसमें से कुछ अफसरों को हाल ही में स्थानांतरित किया गया था। इंदौर ग्रामीण में एक महीने पहले पदस्थ किए गए डीआईजी अनिल कुमार को हटाकर उज्जैन रेंज भेज दिया गया है।

उनकी जगह भोपाल शहर डीआईजी से 15 दिन पहले हटाए गए धर्मेंद्र चौधरी को पीएचक्यू से डीआईजी इंदौर ग्रामीण बनाया है। पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भोपाल को पीएचक्यू और एसपी मुख्यालय इंदौर में एसपी इंदौर पूर्व का एक-दूसरे के पदस्थापनास्थल पर तबादला किया है।

किसे कहां किया पदस्थ-

अधिकारी-मौजूदा पदस्थापना-नवीन पदस्थापना

एमआर कृष्णा- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी- अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन

व्हीके सूर्यवंशी-उप परिवहन आयुक्त ग्वालियर- पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर

जीजी पांडे-पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर-पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर

अनिल कुमार शर्मा-उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण इंदौर-उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन

हरिनारायण चारी मिश्रा-एसएसपी इंदौर-उप पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय

महेंद्र सिंह सिकरवार-उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर-उप परिवहन आयुक्त ग्वालियर

धर्मेंद्र चौधरी-उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण

गौरी राजपूत-उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध इंदौर-उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन

आरएस डहेरिया-उप पुलिस महानिरीक्षक शिकायत मुख्यालय- उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट

डॉ.आशीष- उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा मुख्यालय-उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम

रूचि वर्धन मिश्रा-सहायक पुलिस महानिरीक्षक साइबर मुख्यालय-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर

अनुराग शर्मा-पुलिस अधीक्षक दतिया-सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय

चंद्रशेखर सोलंकी- सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई मुख्यालय-पुलिस अधीक्षक देवास

मिथिलेश शुक्ला-पुलिस अधीक्षक कटनी-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय

हिमानी खन्ना-सेनानी दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर-पुलिस अधीक्षक कटनी

एमएल छारी-सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर-पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद

अरविंद कुमार सक्सेना-पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद-सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय

अवधेश कुमार गोस्वामी-पुलिस अधीक्षक इंदौर पूर्व- पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर

सत्येन्द्र कुमार शुक्ला-पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा-सेनानी दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर

डी कल्याण चक्रवर्ती-सहायक पुलिस महानिरीक्षक रेल- पुलिस अधीक्षक दतिया

मोहम्मद युसूफ कुरैशी-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर-पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर

सिमाला प्रसाद-सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध मुख्यालय-सेनानी 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल

मयंक अवस्थी-पुलिस अधीक्षक दतिया-सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड

प्रदीप शर्मा-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम-सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन

सचिन शर्मा-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार-पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर

गुरूकरण सिंह-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिंड- पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर

आशुतोष-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा-सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय

मांगीलाल सोलंकी-सेनावी 26वीं वाहिनी विसबल गुना-पुलिस अधीक्षक डिंडोरी

मनोज कुमार श्रीवास्तव- सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन-पुलिस अधीक्षक आगर मालवा

भगवत सिंह बिरदे-सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना-पुलिस अधीक्षक हरदा

राजेश कुमार सिंह-पुलिस अधीक्षक हरदा-सेनानी 26वीं वाहिनी विसबल गुना

धर्मेंद्र सिंह भदौरिया-पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर- सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर

मनोज कुमार सिंह-पुलिस अधीक्षक आगर मालवा-पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा

धर्मवीर सिंह यादव-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय

अरुण मिश्रा-पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मुख्यालय-पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल

Share:

Leave a Comment