enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश लापरवाही बरतने पर 5 कलेक्टरों को कमलनाथ का अल्टीमेटम

लापरवाही बरतने पर 5 कलेक्टरों को कमलनाथ का अल्टीमेटम

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- कर्जमाफी योजना में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पांच जिलों के कलेक्टरों को अल्टीमेटम दिया है। सतना, अनूपपुर, भिंड, ग्वालियर और सागर जिले में किसानों के कर्जमाफी के अब तक 70 फीसदी से कम आवेदन आए हैं। नाथ सोमवार को मंत्रालय में जय किसान कर्ज माफी योजना की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का काम हर हालत में समय सीमा में पूरा कर लिया जाए। इस काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सीएम ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों से कहा है कि किसानों से कर्ज माफी के लिए जरूरी दस्तावेज ही मांगे जाएं। किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। नाथ ने कहा कि जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष में किसानों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जाए।

तीन रंगों की सूचियों का मतलब
1-जिनके ऋण खाते आधार से जुड़े हैं, उनके लिए हरी सूची भरना है।
2-जिनके खाते आधार से नहीं जुड़े हैं, उन्हें सफेद सूची भरना है।
3-जिनके खातों में ऋुटियां हैं, उन्हें गुलाबी फार्म भरना है।


Share:

Leave a Comment

समान समाचार