enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का बडा़ बयान....

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का बडा़ बयान....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-काग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह राहुल ने सोशल मिडिया पर चल रहे कयासो पर खेद प्रकट करते हुये कहा है की जो भी मेरे साथ घटनाएं घट रही है सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है मुझे कभी गृहमंत्री बना दिया जाता है और कभी प्रदेश अध्यक्ष, मै इसकी घोर निंदा करता हू और इसकी जांच होना चाहिए जो व्यक्ति ये घृणित कार्य कर रहा है।

बतादे की अजय सिंह राहुल को लेकर सोशल मीडिया मे काफी उठा पटक का माहौल है,वर्तमान सरकार के गठन के बाद सोशल मीडिया मे कभी उन्हें गृहमंत्री बना दिया जाता है तो कभी कुछ और वही इन दिनो सोशल मीडिया मे काग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई का सिलसिला जारी है,जिसके बाद अजय सिंह ने विरोध जताया है।
अजय सिंह ने कहा कि मै जनता से जुडा व्यक्ति हू और जनता का सेवक हू। तथा कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं पार्टी जो भी जबावदारी देगी उसका पूर्णतः निर्वाहन करुगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार