enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश हादसे में डीएसपी घायल.....

हादसे में डीएसपी घायल.....

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- शहर के संयोगितागंज इलाके की जर्जर बिल्डिंग का एक हिस्सा आज सुबह गिर गया। हादसे में एक डीसपी दीपाली जैन घायल हो गईं। इससे अलावा मलबा गिरने की वजह से कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही संयोगितागंज पुलिस मौके पर पहुंचीं है।

बता दें कि नगर निगम ने पहले से ही इस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया हुआ है। इसके बाद भी इस बिल्डिंग में कई परिवार रह रहे थे। जिस वक्त बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, उस वक्त भी कई लोग अंदर मौजूद थे। वो तो गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम चल रहा है।

ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि इस हादसे में घायल हुईं डीएसपी अब लापरवाही के लिए बिल्डिंग मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रही हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे निगम के अमले ने जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम का अमला बिल्डिंग के जर्जर हो चुके हिस्से को गिरा रहा है, ताकि आगे इस तरह का हादसा न हो। वहीं बिल्डिंग मालिक को भी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार