enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चलाई आठ कलेक्टरों पर कैंची ....?

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चलाई आठ कलेक्टरों पर कैंची ....?

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-कमलनाथ मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद देर रात राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।

इंदौर कलेक्‍टर निशांत वरवड़े को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन भोपाल का संचालक बनाया गया है। भोपाल नगर निगम आयुक्‍त अविनाश लवानिया को वाणिज्यिक कर अपर आयुक्‍त बनाया गया है। उमरिया कलेक्‍टर मालसिंह को उपसचिव बनाया गया है।

निशांत वरवड़े के मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ पल्लवी जैन गोविल इस दायित्व से मुक्त होंगी।

बुरहानपुर, मंडला, झाबुआ के साथ ही टीकमगढ़, राजगढ़, सिवनी और नीमच के कलेक्‍टर का भी तबादला कर दिया गया है।मंडला के लिये जगदीश चंद्र जटिया को कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही अनेक जिलों के डिप्‍टी कलेक्‍टरों के साथ कुछ अन्‍य राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार