enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश लोकायुक्त के पंजे में फंसा,तेंदुए के हमले से बचा एसडीओ....

लोकायुक्त के पंजे में फंसा,तेंदुए के हमले से बचा एसडीओ....

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- इसी साल मार्च माह में पल्हर नगर में घुस आए तेंदुए को रेस्क्यू करने के दौरान उसके हमले में बाल-बाल बचा वन विभाग का एसडीओ रामनारायण सक्सेना रविवार को लोकायुक्त के पंजे में फंस गया। लोकायुक्त पुलिस ने सक्सेना के यहां रविवार सुबह छापे की कार्रवाई की।
इसमें उसके पास करोड़ों की संपत्ति मिली, जबकि 23 साल की नौकरी में उसका अब तक का वेतन ही 60 से 70 लाख रुपए होता है। उसने अधिकांश संपत्ति ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों के नाम पर खरीद रखी है। तेंदुए के हमले के वक्त सक्सेना रेस्क्यू टीम का नेतृत्व कर रहा था। तब विभाग ने उसका सम्मान भी किया था। अब तक की कार्रवाई में सक्सेना के यहां से रिश्तेदारों के नाम छह मकान, हॉस्टल और चार प्लॉट व कृषि भूमि की जानकारी मिली है।
लोकायुक्त पुलिस ने वन विभाग के एसडीओ रामनारायण सक्सेना के यहां रविवार सुबह छापे की कार्रवाई की। इसमें उसके पास करोड़ों की संपत्ति मिली, जिसमें अधिकांश संपत्ति ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों के नाम पर खरीद रखी थी। उसका अब तक का वेतन ही 60 से 70 लाख रुपए होता है। कुछ माह पहले 60 फीट रोड क्षेत्र में घुसे तेंदुए ने रेस्क्यू टीम का नेतृत्व कर रहे सक्सेना पर हमला कर दिया था, तब से वह चर्चा में आया था। उसका वन विभाग ने सम्मान भी किया था।

लोकायुक्त एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि सक्सेना के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। उसके भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित घर सहित पांच स्थानों पर कार्रवाई की गई। देर रात तक सर्चिंग की कार्रवाई जारी थी। कार्रवाई करने वाली टीम के अधिकारी डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल ने बताया कि सुबह जब टीम उसके घर पर पहुंची तो दरवाजा सक्सेना ने ही खोला। टीम ने परिचय दिया तो वह घबरा गया और वहीं सोफे पर बैठ गया। सर्च वारंट दिखाने के बाद सक्सेना ने कार्रवाई में सहयोग किया।

पत्नी के नाम पर थी प्लायवुड फैक्टरी

लोकायुक्त को जानकारी मिली कि सांवेर रोड पर सक्सेना ने अपनी पत्नी के नाम से पार्टनरशिप में प्लायवुड फैक्टरी भी खोली थी लेकिन बाद में पार्टनरशिप में विवाद होने के कारण इसे बंद कर दिया गया।

ये मिला सक्सेना के यहां से

-ब्रह्मपुरी में 1590 वर्गफीट पर जी प्लस टू का मकान सुसर कैलाश नारायण के नाम।

-1500 वर्गफीट का मकान 9, कृष्णदेव नगर खंडवा रोड पर चाचा ससुर रमेशचंद्र सक्सेना के नाम।

-6500 वर्गफीट का मकान पीपल्याराव में साले अमित के नाम।

- विदिशा में एक मकान और कृषि भूमि

-दो प्लॉट

-9 सी सर्वानंद नगर में हॉस्टल साली विनीता सक्सेना के नाम।

-25 सी सर्वानंद नगर में गर्ल्स हॉस्टल छोटे बेटे सुशय के नाम।

-1500 वर्गफीट का प्लॉट कृष्णदेव नगर में बड़े बेटे सुजय के नाम।

-मोरोद गांव (खंडवा रोड) में 0.336 हेक्टेयर कृषि भूमि का 48 लाख 11हजार का एग्रीमेंट।

-साढ़े पांच लाख रुपए नकद।

-आधा किलो सोने और एक किलो चांदी के जेवर सहित साढे 17 लाख के जेवर

-एक कार, दो दोपहिया वाहन

-13 बैंक खाते और एक बैंक लॉकर।

- बीमा पॉलिसियां

Share:

Leave a Comment