रायपुर(ईन्यूज एमपी)- छत्तीसगढ़ सरकार ने आधी रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने करीब आधा दर्जन कलेक्टर समेत 43 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब आधी रात इस तरह से तबादले हुए हैं। ये अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की जा रही है। इस सूची में पिछली सरकार के करीबी रहे कई अफसरों को लूप लाइन में भेजा गया है। वहीं जिन कलेक्टर के खिलाफ चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था, उन पर भी गाज गिरी है। एसके कुजूर को एसीएस कृषि के साथ साथ उद्योग और वाणिज्य का भी जिम्मा दिया गया है। वहीं आरपी मंडल और भी पॉवरफुल हुए हैं।