enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जंगली हाथी के कुचलने से हुई महिला की मौत....

जंगली हाथी के कुचलने से हुई महिला की मौत....

महासमुंद(ईन्यूज एमपी)- सिरपुर क्षेत्र से लगे बोरिद अमलोर जंगल के मध्य आज सुबह हाथी के हमले से महिला की मौत हो गई। जानकारी अनुसार महिला रिवाडीह जिला बलौदाबाजार की रहने वाली बताई गई है। लकड़ी लेने के लिए महानदी पार कर सिरपुर जंगल आई थी।

महिला का नाम बिरझा यादव 37 पति ओंकेश्वर यादव है। गांव की अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लाने के लिए सुबह 5 बजे गांव से जंगल गई थी। अचानक हाथी आ धमका। भागने के प्रयास में हाथी ने कुचल दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई। क्षेत्र में बीते तीन वर्षों में यह हाथी के हमले की 15 वी घटना है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग घायल हो चुके हैं। इस घटना के बाद ग्रामीण में खौफ है।

Share:

Leave a Comment