enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शिवपुरी में ट्रक पलटा, 5 की मौत.....

शिवपुरी में ट्रक पलटा, 5 की मौत.....

शिवपुरी(ईन्यूज एमपी)- यहां गुरुवार रात करीब 12 बजे अजवाइन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया है। ट्रक में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में में इलाज के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक सरपंच भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम चकराना से अजवाइन भरा ट्रक नीमच जा रहा था। इसमें करीब दो दर्जन लोग सवार थे। ट्रक थोड़ी दूर जाकर ही पलट गया। इससे उसमें सवार लोग अजवाइन के बोरों के नीचे दब गए।

मृतकों की शिनाख्त चकराना सरपंच कल्याण (35), सतीश प्रजापति (18), प्रीतम प्रजापति (40), अरुण (30) और कैलाश के रूप में हुई है। कैलाश की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हुई।हादसे में ट्रक चालक और उसका सहायक सुरक्षित हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार