enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बड़ी खबर: आधी रात 42 IAS अधिकारियों के तबादले, कमलनाथ की रडार में आए सीधी रीवा सतना के कलेक्टर.....

बड़ी खबर: आधी रात 42 IAS अधिकारियों के तबादले, कमलनाथ की रडार में आए सीधी रीवा सतना के कलेक्टर.....

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी) - मध्य प्रदेश में सरकार बदलते ही अब बड़े प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी शुरू हो चुकी है। सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ एक्शन मोड में आ गए है। पहले ही दिन उन्होंने कर्जमाफी जैसे बड़े फैसले किए और अफसरों की बैठक ली। वहीं दूसरे दिन उन्होंने अफसरों से वन-टू-वन चर्चा की है। इसी कड़ी में प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद, बुधवार को 6 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं कल आधी रात को 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी गई।
जैसा कि हम आपको पहले भी बता रहे थे कि विंध्य क्षेत्र सीएम की रडार में है और जो हमारा अनुमान था वही सही साबित हुआ। लोकसभा चुनाव नजदीक आने वाला है जिसे लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरीके से सजग हैं। विंध्य एक ऐसा इलाका था जहां कांग्रेस पिछले विधानसभा में मजबूत थे वहीं इस बार विंध्य की 30 सीटों में से केवल 6 सीटें ही हासिल हो सकी। जिसे लेकर आंकलन लगाया जा रहा था कि सरकार बनते ही विंध्य सीएम की नजर में रहेगा।

सीधी कलेक्टर दिलीप कुमार को हटाकर 2009 बैच के आईएएस ऑफिसर अभिषेक सिंह को जिले की कमान सौंपी गई है वहीं दिलीप कुमार को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन, मंत्रालय का कार्यभार दे दिया गया है। सतना कलेक्टर राहुल जैन को नई पदस्थापना करते हुए संचालक नगर एवं ग्राम निवेश भोपाल कर दिया गया है। नरसिंहपुर कलेक्टर अभय वर्मा की नई पदस्थापना करते हुए उप सचिव मध्यप्रदेश शासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संचालक महिला सशक्तिकरण मध्यप्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।रीवा कलेक्टर प्रीती मैथील को सागर कलेक्टर बनाया गया है|  2011 बैच के आईएएस ऑफिसर मोहित बिंदस कलेक्टर डिंडोरी को अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल भेज दिया गया है। वहीं तरुण पिथोड़े को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है, वह अभी सीहोर कलेक्टर थे|  इसके अलावा अभिषेक सिंह सीधी कलेक्टर बनाए गए,  भरत यादव ग्वालियर और ओपी श्रीवास्तव को रीवा भेजा गया है | अशोक वर्मा कलेक्टर ग्वालियर से मंत्रालय, छिंदवाड़ा कलेक्टर वेदप्रकाश को मंत्रालय भेजा गया है|  श्रीनिवास शर्मा छिंदवाड़ा के नए कलेक्टर होंगे| इसके अलावा दीपक सक्सेना नरसिंहपुर कलेक्टर बनाये गए हैं| आशीष सक्सेना झाबुआ कलेक्टर को होशंगाबाद कलेक्टर बनाया गया है| वहीं प्रियंका दास को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है| बसंत कुर्रे श्योपुर,आरपीएस जादौन दतिया कलेक्टर बनाये गए हैं| इंदौर धार,उज्जैन, रतलाम, कटनी कलेक्टर यथावत रहेंगे।  

Share:

Leave a Comment

समान समाचार