enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नए डीजीपी ने संभाला प्रभार.....

नए डीजीपी ने संभाला प्रभार.....

रायपुर(ईन्यूज एमपी)- छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी डीएम अवस्थी ने छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में नए डीजीपी का पदभार संभाल लिया है। पूर्व डीजीपी एएन उपाध्याय ने उन्हें चार्ज सौंपा। इस दौरान पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजी आरके विज, संजय पिल्ले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अवस्थी 1986 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे नक्सल ऑपरेशन में स्पेशल डीजीपी के तौर पर काम कर रहे हैं।

राज्य में कांग्रेस की सरकार आते ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। पहले मुख्यमंत्री ने निज सचिव के रूप में गौरव द्विवेदी को नियुक्त किया और इसके बाद बुधवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी बदल दिए गए। पूर्व डीजीपी एएन उपाध्याय को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का जिम्मा दिया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार