enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जारी है कमलनाथ का कहर,एसपी के बाद एएसपी की हुई छुट्टी.....

जारी है कमलनाथ का कहर,एसपी के बाद एएसपी की हुई छुट्टी.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री कमलनाथ की कर्मभूमि छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य की भी 24 घंटे के भीतर छुट्टी हो गई।

मौर्य को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सहायक पुलिस महानिरीक्षक शशांक गर्ग को छिंदवाड़ा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों के अभी तक जो तबादले किए हैं वे दोनों ही छिंदवाड़ा से जुड़े हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह को हटाकर मनोज राय को पदस्थ किया गया था। सूत्रों का कहना है कि मौर्य कभी मुख्यमंत्री कमलनाथ की पसंद नहीं रहे। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिस अधीक्षकों के तबादले भी जल्द होंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार