enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नाथ का साथ देगे शिवराज....

नाथ का साथ देगे शिवराज....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ को मैंने हृदय से शुभकामनाएं दी हैं। वे प्रदेश का विकास करें, हम पूरा सहयोग करेंगे। पहले दिन से गालियां भी नहीं देंगे पर वचन पत्र के वादे नहीं निभाए तो भाजपा प्रखर आंदोलन करेगी। हम अब चौकीदार की भूमिका में हैं। चौहान शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ के शपथ लेने के बाद वे उनसे मिलेंगे और धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानी दूर करने व भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएं जारी रखने का आग्रह भी करेंगे। भ्रष्टाचार की जांच के लिए जनआयोग बनाने और आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने संबंधी एक सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि कांग्रेस जो भी करे, उसका स्वागत करेंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार