enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कमलनाथ बने मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री , अजय सिंह राहुल ने दी बधाई.....

कमलनाथ बने मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री , अजय सिंह राहुल ने दी बधाई.....

(ईन्यूज़ एमपी)भोपाल - नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने श्री कमलनाथ को कांग्रेस विधायक दल का सर्व सम्मति से नेता पद पर चुने जाने और प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा है कि श्री नाथ के अनुभवी और उर्जावान नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि की नई राह पर अग्रसर होगा।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के विश्वास और प्रदेश के सभी नेताओं के समर्थन से श्री कमलनाथ न केवल कांग्रेस के वचनपत्र को पूरा करेंगे बल्कि प्रदेश विकास की नई उचाईयों पर पहुंचेगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार