enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सोते समय हुई किसान की गला घोंटकर हत्या....

सोते समय हुई किसान की गला घोंटकर हत्या....

बालघाट(ईन्यूज एमपी)- लालबर्रा थाना अंतर्गत ग्राम कनकी निवासी किसान की घर में सोते वक्त गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पीएम के बाद परिजनों को सोंप दिया गया है।
किसान लेखराम ब्रम्हे रात में भोजन कर बिस्तर में सो गया था। सुबह परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि लेखराम की हत्या किसी रस्सी से गला घोंटकर की गई है।



पुलिस का दावा संपत्ति विवाद : पुलिस का कहना है कि लेखराम की हत्या में नजदीकी का हाथ है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि संपत्ति या पारिवारिक विवाद लेखराम की मौत की वजह हो सकती है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार