enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश देखे सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर देश के जवानो के प्रति अधिकारियो के सम्मान का तरीका ....

देखे सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर देश के जवानो के प्रति अधिकारियो के सम्मान का तरीका ....

सीधी(ईन्यूज एमपी)-सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कलेक्टर दिलीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक तरूण नायक सहित अनेक अधिकारियों को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा झण्डे लगाए गए। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा सैनिकों के कल्याण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों के लिए सहयोग राशि दी गई।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार ने जिले के नागरिकों से सशस्त्र सेना झण्डा निधि में अंशदान देकर सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस प्रति वर्ष हमें ऐसा स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है जब हम भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं, वीरांगनाओं तथा आश्रितों के कल्याण के लिये उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग देकर सेना की त्याग और सेवा की उत्कृष्ट परम्परा के सहयोगी बनने के लिए गौरव का अनुभव कर सकते हैं। झण्डा दिवस निधि में दान की गई राशि आयकर अधिनियम-1961 की धारा-297 (2)(क) के अन्तर्गत आयकर से मुक्त है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रति वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर 2018 को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जा रहा है अतः जिन शासकीय विभागों, विद्यालयों तथा कालेजों द्वारा वर्ष 2018 लक्षित राशि जमा नही की है वे सभी संस्थायें लक्षित दान राशि 15 दिसम्बर 2018 तक डीडी. चेक स्वरूप तथा नगद राशि के रूप में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीधी में अवश्य जमा करायें। उन्होने सभी जिला सीधी के जनमानस से अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छापूर्वक राशि दान कर सकते है। यह राशि आयकर से मुक्त है तथा उसका उपयोग भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं, वीरांगनाओं तथा आश्रितों के कल्याण के लिये उपयोग की जाती है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अवि प्रसाद, अपर कलेक्टर डी.पी.वर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकान्त शर्मा सहित अन्य अधिकारियों को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा झण्डे लगाए गए।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार