enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फिर लगे भूकंप के झटके, तीन दिन से दहशत में ग्रामीण......

फिर लगे भूकंप के झटके, तीन दिन से दहशत में ग्रामीण......

छिंदवाड़ा(ईन्यूज एमपी)- जिले के लोधीखेड़ा गांव में बीते तीन दिनों से भूकंप को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। इसे लेकर दिल्ली से टीम भी यहां आई और सर्वे किया। जिसमें पाया कि भूकंप का केंद्र ग्राम सावंगा में जमीन के अंदर है।

क्षेत्र में बुधवार और गुस्र्वार के बाद शुक्रवार को सुबह 4 बजे फिर से भूंकप के झटके महसूस किए गए। इसे मिलाकर अब तक 9 बार झटके महसूस किए जा चुके हैं। इनमें सबसे तीव्र झटका रिक्टर पैमाने पर 1.8 का मापा गया है। इसे देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

रिसर्च टीम के मुताबिक सर्वे के बाद पाया गया कि इस भूकंप का केंद्र बिंदु सावंगा गांव में जमीन से 34 किमी नीचे था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 1.8 मैग्नीट्यूड मापी गई। इस भूकंप का प्रभाव केंद्र बिंदु से 17.5 किमी तक महसूस किया गया।
इस कारण सावंगा, लोधीखेड़ा, मेहंदी समेत एक दर्जन से ज्यादा गांवों में झटके महसूस किए गए। हालत ये है कि लोग रात जागकर बिता रहे हैं। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी किसी भी तरह के खतरे से इनकार कर रहे हैं, लेकिन लोगों को सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार