enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश टिकट की नोंकझोंक मे मची तोड़फोड़....

टिकट की नोंकझोंक मे मची तोड़फोड़....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- लो फ्लोर बसों में तोड़फोड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार तोड़फोड़ करने वालों में नाबालिक किशोर सामने आए हैं। हालांकि, तोड़फोड़ करने आए दो किशोरों को स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर-कंडक्टर ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गोविंदपुरा पुलिस ने पकड़े गए दोनों किशोर सहित उनके साथियों पर तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुवार सुबह 10 बजे विजय मार्केट के पास दो किशोर लो फ्लोर बस में चढ़े। टिकट देने वाली मशीन नई होने के कारण कंडक्टर को टिकट देने में कुछ देर लगी। इसी बात को लेकर किशोरों का कंडक्टर कपिल यादव से विवाद हो गया। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे दर्जन भर लड़के एम्स के पास खड़े दिखाई दिए। विवाद की आशंका को देखते हुए कंडक्टर ने तत्काल डायल 100 को इसकी सूचना दी। पुलिस वैन के आते ही लड़के वहां से भाग निकले।

इसके बाद अगले चौराहे पर फिर लड़कों ने बस को घेर लिया और बस रुकते ही अंदर चढ़ने लगे। तभी कंडक्टर ने किसी तरह बस का गेट बंद कर लिया। इस पर किशोरों ने दरवाजे पर पत्थर मारकर दिया, जिससे कांच टूट गया। उस समय बस में यात्री भी सवार थे।
ड्राइवर केशव सिंह ने बताया कि लड़कों को वहां से हटाने के लिए कंडक्टर के साथ लड़कों के पीछे दौड़े और स्थानीय लोगों की मदद से दो लड़कों को पकड़ दिया। इसके बाद फिर डायल 100 को सूचना दी गई। पुलिस वैन में उन्हें गोविंदपुरा थाने लाया गया। पुलिस ने दो किशोरों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Share:

Leave a Comment