enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हुआ बलवा का केस...

भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हुआ बलवा का केस...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-आचार संहिता प्रभावशील होने के बावजूद धरने पर बैठना महापौर और उत्तर भोपाल से भाजपा प्रत्याशी को भारी पड़ा। पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बलवा करने का केस दर्ज कर लिया है। गौतम नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौतम नगर थाना प्रभारी एमके मिश्रा ने बताया कि आरिफ नगर स्थित मतदान केंद्र के बाहर बुधवार शाम करीब 4 बजे कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद पंकज चौकसे और उसके साथी राजेश को आधा दर्जन लोगों ने मारपीट करते हुए छुरी मार दी थी। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील के भाई आमिर अकील के अलावा जावेद कैची,अस्सू,सलीम और अबरार के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। उधर घटना के विरोध में महापौर आलोक शर्मा,भाजपा प्रत्याशी फातिमा रसूल सिद्दीकी,पूर्व पार्षद पंकज चौकसे, इकबाल, शादाब, रविंद्र अवस्थी,जीतेंद्र व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीआईजी बंगला चौराहा पर चक्का जाम करते हुए धरना देना शुरू कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने महापौर शर्मा और भाजपा प्रत्याशी फातिमा सिद्दीकी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने,रास्ता रोकने,बलवा करने का केस दर्ज कर लिया है। गौतम नगर थाना प्रभारी के मुताबिक अभी दोनों मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार