enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अपराधी पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, सिपाही सहित तीन रक्षा समिति सदस्य ज़ख़्मी

अपराधी पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, सिपाही सहित तीन रक्षा समिति सदस्य ज़ख़्मी

मुरैना(ईन्यूज़ एमपी)- स्थायी वारंटी महेश सिंह को पकड़ने बागवान का पुरा पहुंची पुलिस टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीणों ने बागचीनी थाने के पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में एक सिपाही समेत रक्षा समिति के तीन सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ धारा 353 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बागचीनी थाने के एसआई केके दुबे को स्थायी वारंटी महेश सिंह को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। इयसके बाद वे थाने के तीन सिपाही समेत रक्षा समिति के तीन सदस्यों को साथ लेकर बागवान का पुरा पहुंचे। पुलिस गांव में घुसती उससे पहले ही ग्रामीणों ने पुलिस की जीप को रोक लिया और लाठी डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

लोगों ने पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए। हमले में सिपाही अमित जाट के हाथ की कलाई में चोट आई है। इसके अलावा रक्षा समिति के सदस्य कन्हैया, हरिओम व कान्हा के शरीर में कई स्थान पर लाठी-डंडों की चोट के निशान हैं।हमला होने के कारण वारंटी को पकड़कर थाने नहीं ला सकी। टीआई बागचीनी केएन त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में बागवान का पुरा के नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व शासकीय काम में हस्तक्षेप का मुकदमा दर्ज किया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार