enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जमीन विवाद में बदमाशों का हंगामा; 30 मिनट तक लगातार हुई फायरिंग के बाद क्षेत्र में दहशत

जमीन विवाद में बदमाशों का हंगामा; 30 मिनट तक लगातार हुई फायरिंग के बाद क्षेत्र में दहशत

ग्वालियर(ईन्यूज़ एमपी)- गोला का मंदिर की नारायण विहार कॉलोनी में सरकारी जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने का विरोध महंगा पड़ गया।

जानकारी के अनुसार यहां पहुंचे करीब 50 बदमाशों ने 30 मिनट तक फायरिंग की। इस दौरान 30 से अधिक गोलियां चलाए जाने की सूचना मिली है।

हालांकि अधिकांश गोलियां दीवारों पर लगी हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जाता है कि दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार