enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश दुर्घटना के बाद मारुति वैन में लगी आग, एक जिन्दा जला.........दो मौके से फरार

दुर्घटना के बाद मारुति वैन में लगी आग, एक जिन्दा जला.........दो मौके से फरार

पन्ना(ईन्यूज़ एमपी)- जिले की अजयगढ़ घाटी में एक्सीडेंट के बाद मारुति वैन में आग लग जाने से एक आदमी जिंदा जला गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे कार में जेसे ही आग लगी दो लोग उसमें से उतरकर भाग गए। कार यूपी पासिंग थी और एलपीजी सिलेंडर से चल रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर घटी। कार में 3 लोग सवार थे जहां घाटी में बनी गार्ड वाल से टकराने से कार में आग लग गई। कार में तीन लोग सवार थे। कार में जैसे ही आग लगी उसमें सवार दो लोग उतरकर भाग गए। एक शख्स कार में जिंदा जल गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि ये हत्या का मामला भी हो सकता है। पुलिस कार से भागे दो लोगों की तलाश कर रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार