enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फर्जी सूची से परेशान हुए कांग्रेस नेता, 25 तक असल आने के आसार

फर्जी सूची से परेशान हुए कांग्रेस नेता, 25 तक असल आने के आसार

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- गुरुवार को कांग्रेस के उम्मीदवारों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इससे दावेदारों में खलबली मच गई। कांग्रेस के पदाधिकारी और दावेदार पहले तो इसे सच मान बैठे। भोपाल से पदाधिकारियों बताया कि सूची फर्जी है। सुबह सूची वायरल होने के साथ ही कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल से लेकर अन्य पदाधिकारियों के पास भी फोन पहुंचने लगे। इधर, भोपाल से बताया गया है कि सूची अगले 10 दिनों में जारी हो जाएगी। पहली सूची में 80 नहीं बल्कि इससे ज्यादा नाम होंगे। इंदौर की बात करें तो ज्यादातर सीटों पर मन बना लिया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार