धार(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक नगरी मांडू में दरिया खां महल स्मारक में खोदाई के दौरान भगवान कृृष्ण की 18वीं शताब्दी की मूर्तिं मिली है। काले पत्थर से निर्मिंत मूर्तिं का धड़ और गर्दन खंडित हैं। हाथ भी खंडित हैं। करीब दो फीट लंबाई की इस मूर्तिं का ऐतिहासिक महत्व पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) परीक्षण कर रहा है। खंडित मूर्तिं में कृृष्ण मुरली वादन कर रहे हैं। एएसआई के स्थानीय अधिकारी प्रशांत पाटणकर ने बताया कि विशेषज्ञ मूर्ति को लेकर अध्ययन कर रहे हैं। इसके बाद मूर्ति के काल का सही निर्धारण किया जा सकेगा। उधर, राज्य पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉ. आरसी यादव ने बताया कि कृृष्ण की मूर्तिं 18वीं शताब्दी की है। पाषाण की मूर्तिं ग्रेनाइट या बेसाल्ट की हो सकती है। 18वीं शताब्दी में इस तरह की मूर्तिं का विशेष रूप से चलन रहा है। दरिया महल का निर्माण 15वीं शताब्दी में हुआ था। दो दिन पहले ही इसके पुनर्निर्माण को लेकर यहां खोदाई की गई थी।