enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के भरोसे चल रहा आयुर्वेद अस्पताल

सीधी: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के भरोसे चल रहा आयुर्वेद अस्पताल

पथरौला/सीधी(ईन्यूज यमपी):-जनपद पंचायत मझौली अन्तर्गत पथरौला मे संचालित इकलौता आयुर्वेद अस्पताल महज एक महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता के भरोसे पर चल रहा है। जबकि यह आयुर्वेद अस्पताल कहने को तो छः बिस्तरा का है लेकिन यहाँ न विस्तर हैं, न डाक्टर और ना ही कम्पाउंड है। एक चपरासी था जिसकी दादर मे एक सडक दुर्रघटना के दौरान मौत हो गई थी। यहां पदस्थ महिला आयुर्वेद कार्यकर्ता मंजू रैदास ने बताया कि कार्यालय से जो दबाईयां मिल जाती हैं वहीं ग्रामीणों को बांटती हूँ। बांकी अस्पताल मे व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है। बताया गया कि एक कम्पाउंड की ड्यूटी लगाई गई है जिन्हें सप्ताह मे दो दिन पथरौला आयुर्वेद अस्पताल मे बैठने का आदेश विभागीय अधिकारियों द्वारा दिया गया है। किन्तु यह कम्पाउंडर महीने मे सिर्फ उपस्थिति पंजी मे हस्ताक्षर करने महज एक दो दिन ही आते हैं। ऐसी स्थिति मे क्षेत्रिय ग्रामीण जन अस्पताल की सुबिधाओं से बंचित हैं। बता दे की पथरौला मे इकलौते आयुर्वेद अस्पताल की स्थापना तकरीबन दो दशक पूर्व हुई थी। उस समय यह अस्पताल क्षेत्रिय लोगों को साधारण बीमारियों में राहत मिलने के मामल मेे मशहूर माना जाता था। और काफी विश्वास रहता था मारीजों मे लेकिन दशक भर से यह अस्पताल महज शो पीस बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर दिलीपकुमार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अस्पताल की दशा और दिशा सुधारने की गुजारिश की है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार