enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सेना का अपमान करने वाले मंत्रियों का कांग्रेस ने फूंका पुतला , सीधी में पुरजोर विरोध...

सेना का अपमान करने वाले मंत्रियों का कांग्रेस ने फूंका पुतला , सीधी में पुरजोर विरोध...

सीधी ( ईन्यूज एमपी) जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना और सेना की जांबाज बेटियों का अपमान करने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया एवं नारेबाजी कर सड़कों पर अपना जोरदार विरोध जताया। दोनों मंत्रियों के पुतला दहन के समय भारी मात्रा में उपस्थित पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन रोकने और पुतला छीनने का प्रयास किया लेकिन रोकने में असफल साबित हुए तब वाटर कैनन से पानी की बौछार कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दूर हटाने का प्रयास किया गया जिसमें भी उन्हें असफलता ही हाथ लगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्हें देश से माफ़ी मांगने और भाजपा सरकार से उन्हे बर्खास्त करने मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार पर उपमुख्यमंत्री और मंत्री को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा दोहरा रवैया रहा है मध्य प्रदेश में सेना का अपमान करने वाले भाजपा के मंत्री खुलेआम घूम रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरती गई कोर्ट के दबाव में मामला तो दर्ज हो गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही भाजपा सरकार ने नहीं की है जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मंत्री फरार हैं जो अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी जब वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं तो उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए और भाजपा सरकार उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। ये देश सेना का अपमान नहीं सहेगा।
पुतला दहन और प्रदर्शन कार्यक्रम के समय पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष आकाश सिंह चौहान रिंकू महामंत्री ओंकार सिंह कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव प्रवक्ता पंकज सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह उपाध्यक्ष हरिहर सोनी उपाध्यक्ष दिलीप शितानी ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री अशोक कोरी दिनेश विश्वकर्मा भूपेंद्र सिंह नागेश्वर साकेत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजबहोर जायसवाल प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह दीपू रेखा सिंह कृतिम सिंह रेखा सोनी पुष्पा सिंह पुष्पा साकेत भक्तराम नामदेव रनशेर अली खान शिवम सिंह गोलू अर्जुन सिंह बघेल दिग्विजय सिंह राहुल राणा प्रताप सिंह ऋषभ सिंह सानेंद्र सिंह जज्जी सिंह ओमप्रकाश सिंह गोविंद प्रसाद गुप्ता अरुण सिंह दिनेश विश्वकर्मा कृष्ण कुमार सिंह मोहम्मद बिलाल जान आलम अशोक कुमार सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment