enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त....एक महिला की मौत,ड्राईवर सहित आधा दर्जन घायल

मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त....एक महिला की मौत,ड्राईवर सहित आधा दर्जन घायल

मुरैना (ईन्यूज़ एमपी)- मुरैना जिले की एमएस रोड पर जौरा थाना अंतर्गत मकूंदा पुलिया के समीप मरीज ले जा रही एंबुलेंस पत्थर भरी ट्राली से जा भिडी | इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी जबकी मरीज व चालक सहित आधा दर्जन घायल हो गए| घटना सुबह 5:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है| इस संवंध में बताया गया की यह एम्बुलेंस सबलगढ चिकित्सालय से ग्वालियर ;मरीजों को ले जा रही थी इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया | घायल और मृत टेंटरा गांव के निवासी बताये गए है ।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार