enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मजदूरों से भरी बस और मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर.... चार की मौत 8 जख्मी......

मजदूरों से भरी बस और मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर.... चार की मौत 8 जख्मी......

खरगोन(ईन्यूज़ एमपी)- कसरावद के पास इंदौर रोड पर बलगांव फाटे के पास रविवार सुबह एक मिनी ट्रक और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस पीडीपएल कंपनी के मजदूरों से भरी थी।

गंभीर घायल मजदूरों को खरगोन रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था और सीधे बस से टकरा गया, इसके बाद बस पलट गई। घटना के बाद बस में सवार लोग बुरी तरह घबरा गए और चिल्लाने लगे। आगे बैठे यात्रियों को ज्यादा चोट आई है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार