enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी: वृद्ध आश्रम पहुंचे कलेक्टर, बृद्धजनों से मिलकर जाना हाल........

सीधी: वृद्ध आश्रम पहुंचे कलेक्टर, बृद्धजनों से मिलकर जाना हाल........

पथरौला/सीधी(ईन्यूज एमपी):-सीधी जिला अंतर्गत खंड मझौली के ग्राम ताला स्थित कैलाश सवर्ण बृद्धाश्रम में आज कलेक्टर जिला सीधी दिलीप कुमार पहुंचकर जहां आश्रम के व्यवस्था का जायजा लिए। वहीं आश्रम में रह रहे बृद्धजनों से संवाद भी किए। बृद्धा आश्रम मे रह रहे बृद्धो से पूछा गया कि घर में रहने का और आश्रम में रहने का क्या अनुभव है। वृद्ध जनों द्वारा बताया गया कि घर के बजाय आश्रम में बेहतर व्यवस्था दी जाती है।समय से चाय नाश्ता और भोजन निर्धारित रहता है। वहीं आश्रम में विभिन्न क्षेत्र से आ रहे लोगों से संवाद करने का उन्हें मौका भी मिलता है। कलेक्टर द्वारा वृद्ध आश्रम समिति के उपाध्यक्ष रामसिया बैस से भी व्यवस्था को लेकर जानकारी लिए।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार