enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश म.प्र.चुनाव: 8 से 12 अक्टूबर के बीच लग सकती है आचार सहिंता....पिछली बार 4 अक्टूबर को हुई थी घोषणा

म.प्र.चुनाव: 8 से 12 अक्टूबर के बीच लग सकती है आचार सहिंता....पिछली बार 4 अक्टूबर को हुई थी घोषणा

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)-प्रदेश में कभी भी विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है ,और इसी घोषणा के साथ आचार सहिंता लागु हो जायेगी |आपको बता दें पिछले 2013 के चुनावों में चार अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता प्रभावी हुई थी।
अगर बात की जाये तैयारियों की तो प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि अब 8 या फिर 12 अक्टूबर के बीच में कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

इसके पीछे वजह यह भी मानी जा रही है की तेलंगाना में 9 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। चुनाव आयोग मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ तेलंगाना विधानसभा चुनावों की घोषणा एक साथ कर सकता है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत मनीला दौरे पर जा रहे हैं। वे 12 अक्टूबर को वापस लौटेंगे, इसलिए इसके बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है|

Share:

Leave a Comment

समान समाचार