enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में अफ़वाह के बाद मची भगदड़...कई महिलायें घायल

बीजेपी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में अफ़वाह के बाद मची भगदड़...कई महिलायें घायल

ग्वालियर(ईन्यूज़ एमपी)- विधानसभा पूर्व इलाके में रविवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कुछ महिलाएं घायल हो गईं। इन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। नेताओं का कहना है कि सम्मेलन में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। किसी ने आसपास के इलाके में चेक बंटने की अफवाह फैला दी, इसके बाद भीड़ जुट गई।

चेक की अफवाह फैलते ही सम्मेलन स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंची महिलाओं को भाजपा कार्यकर्ता भगाने लगे। वहां बांटे जा रहे गिफ्ट को फेंककर देना शुरू किया। गिफ्ट लेने के चक्कर में वहां धक्का-मुक्की हुई और भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ महिलाए गिर गई और बेहोश हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम स्थल को खाली कराया। यहां पहुंची भीड़ ने सभी सामान लूट लिया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार