इंदौर(ईन्यूज़ एमपी)- शहर में शुक्रवार देर रात दरिंदों ने एक साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसकी 5 साल की बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की गई। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह शर्मनाक घटना जेल रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी का सुराग लगाने में जुटी है। शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी रात दो से ढाई बजे के बीच हुई। जेल रोड स्थित नाॅवेल्टी मार्केट के पास एक निर्माणाधीन मल्टी है, जिसकी देखरेख सागर निवासी एक परिवार कर रहा है। बिल्डिंग में ही अपने माता-पिता के साथ एक और 5 साल की बच्चियां भी रहती हैं। बच्ची रात में अपने माता-पिता के पास ही बड़ी बहन के साथ सोई हुई थी। रात में जब नींद खुली तो दोनों बच्चियां अपने बिस्तर पर नहीं थीं। इसके बाद बाहर आकर देखा तो छोटी बेटी लहूलुहान पड़ी थी, पास की उसकी 5 साल की बहन पड़ी थी। बच्ची की हालत देख परिजन तत्काल उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एमजी रोड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। प्रारंभिक जानकारी अनुसार एक साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। उसकी हालत गंभीर है, जबकि 5 साल की उसकी बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की गई, लेकिन दरिंदे अपने मनसूबे में सफल नहीं हो पाए। पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तलाशे। पुलिस ने मामले की अभी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार एक साल की बच्ची के साथ हरकत हुई है।