enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: इस सीजन में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज आया सामने.....ठंड बढ़ने के साथ ही बढ़ सकती है मरीजों की संख्या

MP: इस सीजन में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज आया सामने.....ठंड बढ़ने के साथ ही बढ़ सकती है मरीजों की संख्या

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- राजधानी में इस सीजन का पहला स्वाइन फ्लू का मरीज सामने आया है। शनिवार को न्यूमार्केट स्थित एक निजी अस्पताल में एक बच्चा भर्ती हुआ, जो स्वाइन फ्लू से पीड़ित है। राहत की बात यह है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकरी के अनुसार इस बीमारी को लेकर सरकार अलर्ट भी जारी कर सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक पांच साल से कम उम्र के बच्चे, बुजुर्ग, कैंसर पीड़ित, डायबिटीज मरीज, गर्भवती महिला, किडनी के पुराने मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने आते ही तत्काल चिकित्सीय जांच करवाएं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार