रीवा(ईन्यूज़ एमपी)- कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनी मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह रीवा के सर्किट हाउस में उन्होंने क्षेत्र के बड़े कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह के घर पहुंचे और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल किया। कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय सिंह भी इस दौरान वहां मौजूद रहे। पुष्पराज सिंह 2008 से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे, अभी हाल ही में उन्हें भाजपा के टिकट से अजय सिंह के सामने चुरहट से विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी थी। 10 साल बाद वे कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। पुष्पराज सिंह महाराजा मार्तंड के बेटे हैं और वर्तमान में सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह के पिता हैं। आज राहुल गांधी 11:50 बजे ग्राम बरौं(रीवा) में, 1 बजे बैकुंठपुर(रीवा), 3:25 बजे लाल गांव और 4:45 पर चुनरी, त्योंथर पहुंचेंगे।