enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश चित्रकूट के नुक्कड़ सभा में राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना....कहा- प्रदेश में सरकार बनी तो चित्रकूट को चमका देंगे

चित्रकूट के नुक्कड़ सभा में राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना....कहा- प्रदेश में सरकार बनी तो चित्रकूट को चमका देंगे

चित्रकूट(ईन्यूज़ एमपी)- देश में लगातार मेड इन इंडिया की बात की जाती है, लेकिन हर तरफ मेड इन चाइना ही नजर आता है। यहां तक की सरदार पटेल की मूर्ति भी चीन में बन रही है। पीएम मोदी हर जगह सिर्फ वादे कर रहे हैं। ये बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चित्रकूट में एक नुक्कड़ सभा में कही। वे रजौला बाईपास में ये सभा कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो चित्रकूट को विकास करके चमका देंगे।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चित्रकूट से दौरे की शुरुआत करते हुए राहुल ने सबसे पहले कामतानाथ मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन किए।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार