enewsmp.com
Home सीधी दर्पण शहर के पूजा पार्क में जन आन्दोलन जारी.....भारी संख्या में उपस्थित हैं एट्रोसिटी एक्ट विरोधी

शहर के पूजा पार्क में जन आन्दोलन जारी.....भारी संख्या में उपस्थित हैं एट्रोसिटी एक्ट विरोधी

सीधी (ईन्यूज़ एमपी)- ज़िला मुख्यालय के पूजा पार्क में आज एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में बिशाल जन आंदोलन हो रहा है।इस अवसर पर सवर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी के अगुआई में इस एक्ट के विरोधी मौजूद रहे|
इस आंदोलन में सीधी सहित उत्तरप्रदेश और बिहार जैसे देश के बिभिन्न हिस्सों से आरक्षण और SC ST ऐक्ट बिरोधी आंदोलनकारी शिरकत कर रहे हैं|

इस दौरान उपस्थित सभा को संवोधित करते हुए एससी एसटी एक्ट और आरक्षण विरोधियों ने इसके हानियों के बारे में जनसभा को बताया, और इस मुद्दे पर सरकार के विरोध में एक साथ होने की अपील भी की|

जन आंदोलन में भारी संख्या में सपाक्स , कर्णी सेना , रायल राजपूत , ब्राम्हण महासभा , सहित आरक्षण विरोधी आंदोलनकारी उपस्थित हैं और सरकार के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं। ज़िले के चर्चित आरक्षण विरोधी आंदोलनकारी शत्रुध्न पाण्डेय, जीवेन्द्र सिंह उक्त आंदोलन के संयोजक हैं। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में हर जगह से आये हुए आरक्षण विरोधी और आम जन शामिल हैं| सुरक्षा के मद्देनज़र मौक़े पर प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार