enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सरकारी कर्मचारियों ने देखा व्ही.व्ही. पैट मशीन.....डमी वोट डाल समझी कार्यप्रणाली.....

सरकारी कर्मचारियों ने देखा व्ही.व्ही. पैट मशीन.....डमी वोट डाल समझी कार्यप्रणाली.....

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)- कलेक्टर दिलीप कुमार के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। इसके अंतर्गत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी ई.व्ही.एम. तथा व्ही.व्ही. पैट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में ई.व्ही.एम. तथा व्ही.व्ही. पैट मशीन का प्रदर्शन किया गया जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। विकासखण्ड सीधी के शिक्षकों के लिए उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के सभागार में ई.व्ही.एम. तथा व्ही.व्ही. पैट मशीन का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के माध्यम से उन्हें यह दिखाया गया कि किस प्रकार उनके द्वारा किए गए मतदान को वे व्ही.व्ही. पैट मशीन में देख सकते हैं। व्ही.व्ही. पैट मशीन की पर्ची 07 सेकण्ड तक दिखती रहती हैं। उपस्थित लोगों ने मशीन में डमी वोट डालकर मशीन के कार्यप्रणाली को देखा समझा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार