enewsmp.com
Home सीधी दर्पण नगर में रही गणेसोत्सव की धूम....

नगर में रही गणेसोत्सव की धूम....

सीधी(ईन्यूज एमपी)- बीते दिनों जिले में गणेश उत्सव की धूम रही जगह जगह लोगो ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर 11 दिनों तक गणेश पूजा की वही भंडारे के आयोजन के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया |
नगर में जगह जगह पूजा व भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमे सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता दिखाई, इसी तारतम्य में भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह द्वारा भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सामाजिक समरसता दिखाते हुए सभी को पंगत में बिठाकर भंडारे का प्रसाद खिलाया गया |
तादे की भाजपा नेता द्वारा प्रत्येक वर्ष गणेश उत्सव मनाया जाता है व भंडारे का आयोजन किया जाता है |इसी प्रकार नगर में अन्य जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया व प्रसाद का वितरण किया गया, व इसके बाद गणेश प्रतिमाओ का विसर्जनकर गणेश जी को विदाई दी गई |

Share:

Leave a Comment

समान समाचार