enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 23 को बैतूल के दौरे पर.....कांग्रेसियों संग पंगत में करेंगे संगत.....

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 23 को बैतूल के दौरे पर.....कांग्रेसियों संग पंगत में करेंगे संगत.....

बैतूल(ईन्यूज़ एमपी)- पूर्व मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष प्रदेश समन्वय समिति दिग्विजय सिंह 23 सितम्बर को बैतूल आ रहे है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त पगारिया ने बताया कि श्री सिंह सुबह 10.30 बजे जिले के जनप्रतिनिधियो से वन टू वन मीटिंग करेंगे। दोपहर 12 बजे से 12.30 तक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से मिलेंगे। दोपहर एक बजे केशर बाग सिविल लाइंस बैतूल में आयोजित कांग्रेस समन्वय /एकता सम्मेलन में शामिल होकर जिले के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। दोपहर 2 बजे से पंगत में संगत के तहत जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज कर सांय 6 बजे सिवनी के लिए रवाना होंगे।

उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी पूर्व सांसद, विधायक, अखिल भारतीय कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस सदस्य, जिला पंचायत, जनपद, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत, जनपद सदस्य, नगरपालिका पार्षद, सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी सहित कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शामिल होने जानकारी दी है|

Share:

Leave a Comment