enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एससी-एसटी एक्ट का अनूठा विरोध, देश के सभी 545 सांसदों के लिये 545 लोगों ने कराया मुंडन.........

एससी-एसटी एक्ट का अनूठा विरोध, देश के सभी 545 सांसदों के लिये 545 लोगों ने कराया मुंडन.........

अशोकनगर(ईन्यूज़ एमपी)- एससी-एससी एक्ट के संशोधन के विरोध में अशोकनगर के 545 युवा और बुजुर्गों ने शुक्रवार को तुलसी पार्क पर सामूहिक मुंडन कराया। लोगों की संख्या इतनी थी कि 6 घंटे तक अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। सुबह 10 बजे से 10 सैलून के 10 कर्मचारियों ने लगातार 6 घंटे तक उस्तरा चलाया तब जाकर शाम 4 बजे 545 लोगों का सामूहिक मुंडन हो सका।

मुंडन के बाद मौजूद लोगों ने सामूहिक विलाप किया और सांसदों की सांकेतिक अर्थी निकाली। मातमी ढोल के साथ तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक अर्थी निकालकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। अशोकनगर में अब तक का यह पहला मामला है जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक मुंडन कराया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार