enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश वन अमले पर ताबड़तोड़ फायरिंग.......डिप्टी रेंजर और रिटायर्ड फौजी को गोली मार ट्रैक्टर-ट्रॉली ले भागे माफिया

वन अमले पर ताबड़तोड़ फायरिंग.......डिप्टी रेंजर और रिटायर्ड फौजी को गोली मार ट्रैक्टर-ट्रॉली ले भागे माफिया

ग्वालियर(ईन्यूज़ एमपी)- पत्थर माफिया ने बुधवार की शाम तिघरा वन रेंज में छिकारी माता मंदिर के पास वन विभाग के अमले पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जवाब में वन अमले ने भी फायरिंग की। माफिया अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए। हमले में वीलपुरा वन चौकी प्रभारी डिप्टी रेंजर हरि‌वल्लभ चतुर्वेदी और रिटायर्ड फौजी हरीशचन्द्र सिंह चौहान घायल हो गए। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पांच दिन पहले पत्थर माफिया ने मुरैना के सरायछौला क्षेत्र में डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह की ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर हत्या कर दी थी। वन विभाग की टीम ने बुधवार सुबह 11 बजे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को जंगल में पकड़ा था। छिकारी माता मंदिर के पास खो में दोनों वाहन फंसे थे।

एक में फर्शी पत्थर था और दूसरी खाली थी। इन्हें निकालने के लिए वीलपुरा के वन चौकी के अलावा दूसरी वन चौकियों का स्टाफ मांगा। वन टीमों ने जैसे ही दोनों फंसे वाहनों को निकाला, तभी ऊपर चढ़े 30-35 लोगों ने वन टीम पर फायरिंग शुुरु कर दी। पांच गोली डिप्टी रेंजर चतुर्वेदी को और चार चौहान के पैर के पीछे के हिस्से में लगीं।

Share:

Leave a Comment