enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शहडोल: तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत

शहडोल: तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत

शहडोल(ईन्यूज़ एमपी)- शहडोल जिले के अमझोर तालाब में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मृतकों के घरों में मातम पसर गया| जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम नवकेत पिता केशव कौल और चिदम पिता दीपचंद नामदेव है। बताया जा रहा है की दोनों बच्चे कल शाम को तालाब में नहाने गए थे और तभी से गायब थे।

परीजनों ने दोनों की रात 12 बजे तक तलाश की उसके बाद पुलिस को उनके लापता होने की खबर की। ढूंढने पर दोनों बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे मिल गए थे। इसलिए उनके डूबने के कयास लगाए जा रहे थे। सुबह 5 बजे दोनों बच्चों के शव तालाब में तैरते मिले।

Share:

Leave a Comment