enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जनसुनवाई में हजारों आवेदनों की पोटली बनाकर पहुंचे ग्रामीण......

जनसुनवाई में हजारों आवेदनों की पोटली बनाकर पहुंचे ग्रामीण......

खंडवा(ईन्यूज़ एमपी)- कलेक्टर कार्यालय में चल रही जनसुनवाई में चौकाने वाली घटना हुई जब कुछ ग्रामीण एक हजार आवेदनों की पोटली लेकर यहां पहुंचे। विमुक्त घुमक्कड़ जाति के लोग प्रमाण पत्र बनवाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। ये ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में अपने आवेदन लेकर आए। करीब एक हजार आवेदनों के गट्ठे लेकर ग्रामीणों ने जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले को लेकर जनसुनवाई में आये थे। तब अधिकारियों ने सबके अलग- अलग आवेदन पते और फोटो सहित लाने के लिए कहा था। डिप्टी कलेक्टर रविश श्रीवास्तव ने आवेदन लेकर काम पूरा करने आश्वासन दिया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार