enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP: थाने में पुलिसकर्मियों पर गैंती से हमला; दो पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक.... एक दिल्ली रेफर

MP: थाने में पुलिसकर्मियों पर गैंती से हमला; दो पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक.... एक दिल्ली रेफर

भिंड(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के ऊमरी थाने में उपद्रव के आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर पीछे से गैंती से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसक​र्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने हमलावर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। हमले में घायल दोनों पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक सिपाही का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे सिपाही को पहले ग्वालियर फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने ऊमरी थाने में 2 आरोपियों पर हत्या के प्रयास और बंदूक लूटने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 9 सितंबर रविवार की है। पुलिस ने बाजार में उत्पात मचा रहे विष्णु सिंह राजावत को पकड़ा था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने आ गई। विष्णु राजावत लारौल, रोन का रहने वाला है। थाने में पुलिसकर्मी अपने काम में लगे थे। रात आठ बजे विष्णु ने मालखाने में रखी हुई गैंती उठाकर पीछे से पुलिस कर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 50 वर्षीय हवलदार उमेश बाबू पुत्र ठकुरी प्रसाद निवासी रेखा नगर बुरी तरह से घायल हो गए।

Share:

Leave a Comment