enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अब संबल योजना में 5 एकड़ के किसान और छोटे व्यापारी भी होंगे शामिल, प्रदेश के 80 लाख परिवारों को होगा फायदा.....

अब संबल योजना में 5 एकड़ के किसान और छोटे व्यापारी भी होंगे शामिल, प्रदेश के 80 लाख परिवारों को होगा फायदा.....

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- अब संबल योजना में 5 एकड़ तक के किसानों और छोटे व्यापारियों को भी शामिल किया जाएगा। अगर 5 एकड़ तक के कृषक परिवार में एक से अधिक भाई-बहन है तो वे भी योजना के पात्र होंगे। यह घोषणा कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मण्डला जिले के ग्राम भुआबिछिया में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए की|

80 लाख किसान परिवार होंगे लाभान्वित:-
मुख्यमंत्री श्री चौहान की इस घोषणा से प्रदेश में 5 एकड़ तक भूमि वाले कुल 80 लाख किसान परिवार सीधे मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल) के पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब एक करोड़ 51 लाख कृषक खातेदार है। इनमें से 71 लाख पाँच एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाले और 80 लाख परिवार 5 एकड़ से कम के खातेदार है।

Share:

Leave a Comment