enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश देश की सबसे उम्रदराज शेरनी जमुना की वन विहार उद्यान में मौत....

देश की सबसे उम्रदराज शेरनी जमुना की वन विहार उद्यान में मौत....

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- वन विहार नेशनल पार्क में उम्रदराज शेरनी जमुना की रविवार सुबह 6 बजे मौत हो गई। जमुना 26 साल की थी। उसे 2010 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 17 साल की उम्र में वन विहार नेशनल पार्क लाया गया था।

वन विहार नेशनल पार्क की डायरेक्टर समीता राजौरा ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे जब गश्ती दल बाड़े की जांच करने पहुंचे तो देखा कि जमुना के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। तत्काल वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ अतुल गुप्ता को बुलाया गया। उसकी जांच के बाद उन्होंने जमुना को मृत घोषित कर दिया।

वन विहार के डॉ. अतुल गुप्ता व डॉ. अमोल नरवाड़े की टीम ने पोस्टमार्टम किया। प्राथमिक रिपोर्ट में मल्टी आर्गन फैलियर है। इसके कारण उसकी मौत होना सामने आया है।

पार्क की डायरेक्टर समिता राजौरा ने बताया कि औसत उम्र से 11 साल तक जीवित रहने का जमुना का मुख्य कारण उसकी देखभाल और डाइट है। उसका यहां पर रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाता था। उसकी आंखों की चमक, कितना खाना खाया और कितना छोड़ा, इसकी रोजाना मॉनीटरिंग की जाती थी। बीमार होने पर उसे विटामिन और मिनरल्स भी दिए जा रहे थे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार